Jharkhand Crime News: रांची में अपराधी बेलगाम, वकील की दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या

रांची में एक सिविल कोर्ट के वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद जिले के अधिवक्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया है, तो वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

By Ajay Dayaal | August 2, 2024 1:56 PM
an image

रांची : रांची में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. शुक्रवार को राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक वकील पर चाकू से हमला कर दिया गया. जिससे उनकी मौत हो गयी है. घटना मधुकम महुआ टोली के पास सुबह 11 बजे की है. मृतक की पहचान गोपी कृष्ण के रूप में हुई है, जो पेशे से सिविल कोर्ट में वकील हैं. घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गयी है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. वहीं, वकील की इस तरह से बेरहमी से हत्या के बाद जिले के अधिवक्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया.

अपने घर के पास खड़े थे तभी कर दिया गया हमला

जानकारी के मुताबिक मृतक गोपी कृष्ण अपने घर सुखदेव नगर के मधुकम महुआ टोली स्थित अपने घर के पास खड़े थे. तभी एक शख्स अचानक उसके पास आया और पेट पर चाकू से वारकर फरार हो गया. आनन फानन में उसे रिम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ही जिले के वकील आक्रोशित हैं और रांची पुलिस अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

चाकू से पेट पर कई बार किया गया वार

वहीं, डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन की मानें तो वकील गोपी कृष्ण को बेहद धारदार चाकू से कई बार वार किया गया. जिससे उसके पेट की अंतड़ी बाहर निकल गयी. वहीं, उसके सिर पर भी वार किया गया. इस वजह से उनकी मौत अस्पताल लाये जाने से पूर्व ही हो गयी थी. हालांकि हत्या की असली वजह क्या है इसकी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस मामले की कई एंगल से छानबीन कर रही है. घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोगों से बातकर कई अहम जानकारियां जुटाई जा रही है.

Also Read: नहीं थम रहा राजधानी रांची में अपराधियों का आंतक, कांके रोड में कांग्रेस नेता को मारी गोली, रिम्स में भर्ती

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version