Jharkhand Election 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने जेवीएम श्यामली में किया मतदान, साथ में थीं पत्नी साक्षी धोनी
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के जेवीएम श्यामली स्थित बूथ पर मतदान किया. उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं.
By Guru Swarup Mishra | November 13, 2024 8:44 PM
Jharkhand Election 2024: रांची-टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वे वोट करने के लिए अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली पहुंचे और बूथ नंबर 374 पर मतदान किया.
धोनी की एक झलक पाने को थे बेताब
महेंद्र सिंह धोनी जब मतदान करने बूथ पर पहुंचे, तो उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे. हर कोई सेल्फी लेने की कोशिश में लगा था. कड़ी सुरक्षा में वे बूथ पर पहुंचे और वोटिंग की. इस मौके पर स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी के साथ मतदानकर्मियों ने भी फोटो ली.
आज रांची समेत 15 जिलों में वोटिंग
झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. शाम पांच बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे. 1.37 करोड़ मतदाता 73 महिला और एक किन्नर समेत 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।