झारखंड चुनाव परिणाम के बाद सीएम ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया, देखें Video

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया क्यों कहा, जानें.

By Mithilesh Jha | November 23, 2024 5:47 PM
an image

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित किया. हेमंत सोरेन जब मीडिया के सामने आए, तो उनकी दायीं तरफ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन थीं, बायीं ओर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर. दोनों के बीच में हेमंत सोरेन बैठे थे. उन्होंने झारखंड के चुनाव परिणाम के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शुक्रिया कहा. भरपूर जनादेश देने के लिए हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस जीत पर बधाई दी है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version