Jharkhand Election Result Explained|रांची, सुनील कुमार झा : झारखंड में इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में एनडीए व इंडिया गठबंधन की ओर से 40 ऐसे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, जिनका परिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रहा है. इनमें से 23 प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे. 18 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा. जो 40 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, उनमें 17 भाजपा, 10 झामुमो, आठ कांग्रेस, दो आजसू, दो माले और एक राजद के प्रत्याशी थे.
पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद के 23 रिश्तेदार बने विधायक
दोनों गठबंधनों ने राजनीतिक परिवारों से जुड़े जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उनमें सीएम, पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक के रिश्तेदार शामिल थे. इनमें से 23 प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे. भाजपा ने जिन 17 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था, उनमें से 10 को हार का सामना करना पड़ा. सात प्रत्याशी को ही जीत मिली.
झामुमो के 10 में 9 प्रत्याशियों को मिली जीत
झारखंड मुक्ति मोर्चा के 10 में नौ प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. कांग्रेस के आठ में पांच प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे. माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी व चंद्रदेव महतो को भी जीत मिली. वहीं आजसू व राजद के राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके.
भाजपा से जीतने वाले 7 प्रत्याशी मुख्यमंत्री या विधायक के रिश्तेदार
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
बरकट्ठा | अमित यादव | पूर्व विधायक के पुत्र |
झरिया | रागिनी सिंह | पूर्व विधायक की पत्नी |
जमशेदपुर पूर्वी | पूर्णिमा दास साहू | पूर्व मुख्यमंत्री की बहू |
बड़कागांव | रोशन लाल चौधरी | सांसद के भाई |
जमुआ | मंजू देवी | पूर्व विधायक की पुत्री |
बाघमारा | शत्रुघ्न महतो | सांसद के भाई |
सिमरिया | उज्ज्वल दास | पूर्व विधायक के पुत्र |
झारखंड विधानसभा चुनाव और परिणाम का विश्लेषण यहां पढ़ें
झामुमो से जीत दर्ज करने वाले नेता, मंत्री के रिश्तेदार
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
बरहेट | हेमंत सोरेन | पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र |
शिकारीपाड़ा | आलोक सोरेन | सांसद के पुत्र |
दुमका | बसंत सोरेन | पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र |
गांडेय | कल्पना सोरेन | मुख्यमंत्री की पत्नी |
मधुपुर | हफीजुल हसन | पूर्व मंत्री के पुत्र |
ईचागढ़ | सबिता महतो | पूर्व मंत्री की पत्नी |
मनोहरपुर | जगत माझी | सांसद के पुत्र |
तमाड़ | विकास मुंडा | पूर्व मंत्री के पुत्र |
भवनाथपुर | अनंतप्रताप देव | पूर्व विधायक के भाई |
कांग्रेस से जीत दर्ज करने वाले नेता, मंत्री के रिश्तेदार
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
जामताड़ा | डॉ इरफान अंसारी | पूर्व सांसद के पुत्र |
महगामा | दीपिका पांडेय सिंह | पूर्व मंत्री की बहू |
बेरमो | कुमार जयमंगल | पूर्व मंत्री के पुत्र |
मांडर | शिल्पी नेहा तिर्की | पूर्व मंत्री की पुत्री |
पाकुड़ | निशात आलम | पूर्व मंत्री की पत्नी |
माले से जीत दर्ज करने वाले
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
निरसा | अरूप चटर्जी | पूर्व विधायक के पुत्र |
सिंदरी | चंद्रदेव महतो | पूर्व विधायक के पुत्र |
राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा के ये प्रत्याशी हारे
विधानसभा सीट का नाम | उम्मीदवार का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
जामा | सीता सोरेन | पूर्व मुख्यमंत्री की बहू |
गोड्डा | अमित कुमार मंडल | पूर्व विधायक के पुत्र |
सिंदरी | तारा देवी | पूर्व विधायक की पत्नी |
घाटशिला | बाबूलाल सोरेन | पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र |
पोटका | मीरा मुंडा | पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी |
खूंटी | नीलकंठ सिंह मुंडा | पूर्व विधायक के पुत्र |
जगन्नाथपुर | गीता कोड़ा | पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी |
सिसई | अरुण उरांव | पूर्व मंत्री के पुत्र |
छतरपुर | पुष्पा देवी | पूर्व सांसद की पत्नी |
भवनाथपुर | भानु प्रताप शाही | पूर्व विधायक के पुत्र |
राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली झामुमो की एकमात्र प्रत्याशी हारीं
विधानसभा सीट का नाम | उम्मीदवार का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
डुमरी | बेबी देवी | पूर्व मंत्री की पत्नी |
राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले कांग्रेस के ये प्रत्याशी हारे
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
बड़कागांव | अंबा प्रसाद | पूर्व विधायक की पुत्री |
मांडू | जय प्रकाश भाई पटेल | पूर्व सांसद के पुत्र |
पांकी | लाल सूरज | पूर्व मंत्री के पुत्र |
राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले आजसू के ये प्रत्याशी हारे
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
रामगढ़ | सुनीता चौधरी | सांसद की पत्नी |
लोहरदगा | नीरू शांति भगत | पूर्व विधायक की पत्नी |
राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली राजद की ये प्रत्याशी हारीं
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
चतरा | रश्मि प्रकाश | पूर्व मंत्री की बहू |
राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले भाकपा-माले के ये प्रत्याशी हारे
विधानसभा सीट का नाम | विधायक का नाम | राजनीतिक पृष्ठभूमि |
बगोदर | विनोद सिंह | पूर्व विधायक के पुत्र |
Also Read
झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के वोट शेयर घटे, जानें, झामुमो और कांग्रेस के वोट में कितनी वृद्धि हुई
Video: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आजसू के एकमात्र विधायक क्यों देना चाहते हैं इस्तीफा
कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू समेत 12 महिला बनीं झारखंड की विधायक, सबसे ज्यादा 5 कांग्रेस की
Video: झारखंड चुनाव के बाद पाकुड़ में आलमगीर आलम के घर उमड़ा जनसैलाब, लगे नारे- जेल का ताला टूटेगा…
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह