Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की बारिश ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड

Jharkhand Monsoon: झारखंड के 3 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है. बाबा नगरी देवघर में अब तक 131.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, तो गोड्डा में 117.5 मिलीमीटर और पाकुड़ में 178.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है. देवघर में 185.6 मिमी वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. इसी तरह गोड्डा में 169.1 मिमी को और पाकुड़ में 226.3 मिमी वर्षा को सामान्य बारिश माना जाता है. देवघर में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई है, तो गोड्डा में 30 फीसदी और पाकुड़ में 21 फीसदी कम वर्षा हुई है.

By Mithilesh Jha | June 30, 2025 5:42 PM
an image

Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की बारिश लगातार हो रही है. जून 2025 में हुई मानसून की वर्षा ने पिछले 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम केंद्र रांची ने सोमवार 30 जून 2025 को यह जानकारी दी. मौसम विभाग की ओर से जारी स्पेशल बुलेटिन ‘झारखंड मानसून रेनफॉल – जून 2025’ में बताया गया है कि वर्ष 2015 से वर्ष 2025 के सबसे ज्यादा 348.9 मिलीमीटर वर्षा जून 2025 में हुई है. अब तक 4 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है, 3 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है और 14 जिलों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है.

13 जिलों में 282 मिलीमीटर से अधिक वर्षा

झारखंड के 13 जिले ऐसे हैं, जहां 282 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है. 2 जिलों में 500 मिलीमीटर और 2 जिलों में 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है. 6 जिलों में 300 मिलीमीटर से अधिक और 2 जिलों में 400 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गयी है.

पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 607.8 मिमी बारिश

पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक सबसे ज्यादा 607.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसके बाद नंबर आता है रांची का. रांची में 600.5 मिमी वर्षा हुई है. लातेहार में 508.7 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 501.6 मिमी, रामगढ़ में 486.2 मिमी, सिमडेगा में 441.6 मिमी, लोहरदगा में 395.1 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम में 382.5 मिमी, खूंटी में 380.5 मिमी, चतरा में 375.4 मिमी, धनबाद में 343.4 मिमी, गुमला में 322.2 मिमी और बोकारो में 282.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर, गोड्डा, पाकुड़ में सामान्य से कम वर्षा

झारखंड के 3 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है. बाबा नगरी देवघर में अब तक 131.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, तो गोड्डा में 117.5 मिलीमीटर और पाकुड़ में 178.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है. देवघर में 185.6 मिमी वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. इसी तरह गोड्डा में 169.1 मिमी को और पाकुड़ में 226.3 मिमी वर्षा को सामान्य बारिश माना जाता है. देवघर में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई है, तो गोड्डा में 30 फीसदी और पाकुड़ में 21 फीसदी कम वर्षा हुई है.

Jharkhand Monsoon: किस जिले में कितनी वर्षा

जिला का नामवर्षापात
पूर्वी सिंहभूम607.8 मिलीमीटर
रांची600.5 मिलीमीटर
लातेहार508.7 मिलीमीटर
सरायकेला-खरसावां501.6 मिलीमीटर
रामगढ़486.2 मिलीमीटर
सिमडेगा441.6 मिलीमीटर
लोहरदगा395.1 मिलीमीटर
पश्चिमी सिंहभूम382.5 मिलीमीटर
खूंटी380.5 मिलीमीटर
चतरा375.4 मिलीमीटर
धनबाद343.4 मिलीमीटर
गुमला322.2 मिलीमीटर
बोकारो282.2 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: जमशेदपुर से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

भोगनाडीह की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण बनेगी, बोले बाबूलाल मरांडी

हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण-पुलिस संघर्ष, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- भाजपा की साजिश

सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version