खुशखबरी : अब जेल से रिहाई या जमानत के लिए पैसा नहीं बनेगा रोड़ा, केंद्रीय कोष से मिलेगी आर्थिक सहायता

Jharkhand News : झारखंड के विभिन्न जेलों में बंद आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों को जमानत और रिहाई के लिए केंद्रीय कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे जमानत या जेल से रिहा हो सकेंगे.

By Dipali Kumari | June 8, 2025 10:57 AM
feature

Jharkhand News : झारखंड के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जेल में बंद आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों को जमानत या रिहाई के लिए केंद्रीय कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे जमानत या जेल से रिहा हो सकेंगे.

गृह मंत्रालय ने जेल आइजी को भेजा पत्र

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सहित अन्य राज्यों के गृह सचिव और जेल आइजी को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि बार-बार याद दिलाने के बाद भी कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश केंद्रीय कोष का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. इस योजना का लाभ देने के लिए सबसे पहले जेल में बंद कैदियों की पहचान की जानी आवश्यक है. इसके बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा सकता है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रत्येक जिले में एक अधिकार प्राप्त समिति और राज्य मुख्यालय स्तर पर एक निगरानी समिति गठित करनी होगी. ये समितियां गरीब कैदियों को वित्तीय सहायता स्वीकृत करने के लिए जिम्मेदार होंगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मई 2023 में शुरू हुई थी योजना

आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों की सहायता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मई 2023 में योजना शुरू की थी. इस योजना के लिए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो को केंद्रीय नोडल एजेंसी बनाया गया है. इसी के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय कोष से राशि मुहैया करायी जाती है.

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला शुरू होने से पहले दुरुस्त होंगे कांवरिया पथ और फुट ओवरब्रिज, डीसी ने दिये ये आदेश

8 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें कीमत

इंटर स्टेट लूट-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 7 गिरफ्तार

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version