Squash : राष्ट्रीय खेलों में भाग लेनेवाली राज्य स्क्वैश टीम घोषित

राष्ट्रीय खेलों में भाग लेनेवाली राज्य स्क्वैश टीम घोषित

By Prabhat Khabar News Desk | December 30, 2024 11:04 PM
an image

रांची. झारखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के तत्वावधान और रांची जिला स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन की मेजबानी में 30 दिसंबर को झारखंड राज्य स्क्वैश टीम का चयन किया गया. फिरायालाल स्थित क्रॉस कोर्ट आयोजित चयन ट्रायल में राज्य भर से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनमें से झारखंड टीम में चार पुरुष और चार महिला का चयन किया गया. ये खिलाड़ी 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होनेवाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. झारखंड टीम में चयनित खिलाड़ियों में आद्या बुधिया, ब्रीया शर्मा, किरीसा जालान, पीरिसा अग्रवाल, विराज गुप्ता, शिवेश कनोइ, वेदांत अग्रवाल और अद्वितीय तनेजा शामिल हैं. रांची जिला स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के सचिव आशीष कुमार बनर्जी, क्रॉस कोर्ट के आर्यन, सुभाष गांगुली, भागवत महतो ने खिलाड़ियों के चयन में भूमिका निभायी.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version