बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में आज रांची समेत कई जिलों के मौसम में बदलाव होगा. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम में बदलाव 11 अप्रैल तक रहने की संभावना है. 10 को कई जिलों में हो ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

By Guru Swarup Mishra | April 8, 2025 6:08 AM
an image

Jharkhand Weather: रांची-साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आठ अप्रैल को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. संताल परगना में सोमवार को ही मौसम में बदलाव हुआ. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका आंशिक असर झारखंड के अन्य जिलों पर भी पड़ने की संभावना है. इससे मंगलवार और बुधवार को रांची सहित खूंटी, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़, देवघर आदि जिलों में आकाश में बादल छाने के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

वज्रपात और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में यह बदलाव 11 अप्रैल तक रहने की संभावना है. 10 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में हवा के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मेदिनीनगर का पारा 41 डिग्री पहुंचा


सोमवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. गर्मी का असर राजधानी रांची पर भी पड़ा. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री तथा 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर–अधिकतम तापमान
रांची–37.5
जमशेदपुर–37.0
मेदिनीनगर–41.0
बोकारो–38.1
चाईबासा–39.0
चतरा–38.0
गोड्डा–35.6
गुमला–38.5
हजारीबाग–38.0

ये भी पढ़ें: JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची के AC राजेश्वर नाथ आलोक समेत 18 को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

ये भी पढ़ें: Video: जमशेदपुर में विसर्जन जुलूस में रामनवमी का झंडा हाईटेंशन तार में सटा, 5 लोग झुलसे, 1 की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version