सुबह-शाम ठंडी हवा और दिन में सूरज की तपिश से लोग परेशान, फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम ने करवट ली है. तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. क्या झारखंड में बारिश होगी, जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक.

By Mithilesh Jha | February 7, 2025 7:02 AM
feature

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सुबह और शाम में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ गयी है. सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है और दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है. फरवरी के महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक हो गये हैं. 8 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसके असर से झारखंड में आंशिक बादल छायेंगे. इसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि होने लगेगी. यानी आने वाले दिनों में एक बार फिर झारखंड का मौसम करवट लेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है.

3 से 4 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि उत्तरी और मध्य झारखंड में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में एक-दो दिन में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी और उससे सटे मध्य झारखंड में आंशिक बादल छाने लगेंगे. इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि शुरू हो जायेगी.

झारखंड में 5-7 दिन तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड में अगले 5-7 दिन में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को संभलकर रहने की जरूरत है. अभिषेक आनंद ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 12.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के उच्चतम तापमान में 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट

इस दौरान रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा के अधिकतम तापमान में 2 से 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयी है. रांची का उच्चतम तापमान 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 26.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 31 डिग्री रह गया है. डाल्टेनगंज का उच्चतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस घटकर 29.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. बोकारो और चाईबासा का उच्चतम तापमान 2-2 डिग्री घटकर क्रमश: 31.1 और 33.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.

झारखंड का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा

दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गयी है. जमशेदपुर का पारा 5 डिग्री बढ़कर 19.4 डिग्री हो गया है, तो डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री चढ़कर 16.5 डिग्री हो गया है. बोकारो के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हुई है. अब यह 17.1 डिग्री हो गया है. रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है, तो जमशेदपुर का 4.8 डिग्री, डाल्टेनगंज का 5.3 डिग्री, चाईबासा का 4.3 डिग्री और बोकारो का न्यूनतम पारा 9 डिग्री अधिक है.

इसे भी पढ़ें

7 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, देखें सभी जिलों का रेट

झारखंड आ रहीं हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें कब आयेंगीं और क्या है उनका कार्यक्रम

जैक बोर्ड परीक्षा का रास्ता साफ, डॉ नटवा हांसदा झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के अध्यक्ष नियुक्त

PHOTOS: मां काली की शरण में हेमंत सोरेन, कोलकाता के कालीघाट मंदिर में ऐसे की पूजा

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version