Jharkhand Weather: मकर संक्रांति पर झारखंड में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, 17 जनवरी से बारिश के आसार
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. राज्य के पश्चिम भाग में कहीं-कहीं पर शीतलहर की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.
By Guru Swarup Mishra | January 14, 2024 8:01 PM
रांची: कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड में मौसमका मिजाज बदल सकता है. मकर संक्रांति पर सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है. 15 जनवरी को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें, तो 17 और 18 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.
सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा
15 व 16 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार राज्य के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. 19 व 20 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.
झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भागों में 17 और 18 जनवरी को कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची और इसके आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है.
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. राज्य के पश्चिम भाग में कहीं-कहीं पर शीतलहर की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.