Jharkhand Weather: झारखंड में चार दिसंबर तक कोहरे का कहर, 29 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
Jharkhand Weather: झारखंड में 29 नवंबर की सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि चार दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहेगा.
By Guru Swarup Mishra | November 28, 2024 6:56 PM
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में चार दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम का मिजाज शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 29 नवंबर को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा. सुबह में कोहरा रह सकता है या धुंध रह सकती है. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. तापमान में गिरावट से कनकनी बढ़ी है. ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
आसमान में छाए रह सकते हैं आंशिक बादल
झारखंड में 30 नवंबर से लेकर चार दिसंबर तक सुबह में कोहरा रहेगा या धुंध रह सकती है. इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. रांची में आज अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
सुबह में कोहरे का कहर
रांची और उसके नजदीक के इलाकों में मौसम के मिजाज की बात करें तो शुक्रवार को यहां सुबह में कोहरा या धुंध का अनुमान है. उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।