Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में टर्फ का असर समाप्त होते ही मौसम शुष्क हो गया है. धूप खिलने से तापमान भी चढ़ने लगा है. पिछले दो दिनों में झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है.
25, 26 मार्च को है झारखंड में होली
रविवार (24 मार्च) को होलिका दहन और 25 एवं 26 मार्च को होली है. होली के दिन झारखंड का मौसम कैसा रहेगा. रांची का मौसम कैसा रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी रविवार (24 मार्च) को दी.
होली के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड का अधिकतम तापमान सोमवार (25 मार्च) को 33 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
रांची का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रहने का अनुमान
बात रांची के मौसम और तापमान की करें, तो 25 मार्च को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम केंद्र के मुताबिक, होली के दिन झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
झारखंड के कई हिस्सों में होली के दिन हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं, रांची में सोमवार को दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की भी संभावना है.
इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा गर्मी
पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
14 जिलों का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री रहने का अनुमान
झारखंड के 14 ऐसे जिले हैं, जहां का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. ये जिले गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज हैं.
23.6 डिग्री से 32.6 डिग्री हुआ रांची का अधिकतम तापमान
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि बारिश और बादल के कारण गुरुवार (21 मार्च ) को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड था, जो रविवार को 32.6 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया. तापमान में और वृद्ध होने का अनुमान है. 29 मार्च तक राजधानी और आसपास के जिलों का मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, होली के दिन आसमान में बादल छाये रहने और हल्के दर्जे की वर्षा के आसार हैं.
Also Read : झारखंड का मौसम : सुबह-सुबह हुई बारिश ने बढ़ा दी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
Table of Contents
- 25, 26 मार्च को है झारखंड में होली
- होली के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
- रांची का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रहने का अनुमान
- झारखंड के कई हिस्सों में होली के दिन हो सकती है बारिश
- इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा गर्मी
- 14 जिलों का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री रहने का अनुमान
- 23.6 डिग्री से 32.6 डिग्री हुआ रांची का अधिकतम तापमान
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह