झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.
By Guru Swarup Mishra | January 12, 2024 6:54 PM
रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसमका मिजाज बदलेगा. 17 व 18 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो 16 जनवरी तक झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध रहने की संभावना है और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रह सकता है.
झारखंड में बारिश की है संभावना
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 13 से 16 जनवरी तक झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध रहने की संभावना है और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. 17 और 18 जनवरी को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है.