Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम फिर लेगा यू-टर्न, इस दिन से न्यूनतम तापमान में होगी बड़ी गिरावट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में गुरुवार के बाद न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना है. वहीं रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने के आसार हैं.

By Sameer Oraon | February 5, 2025 1:22 PM
an image

Jharkhand Weather, रांची : झारखंड के लोगों को इन दिनों ठंड से बड़ी राहत मिली है. सुबह और शाम को छोड़कर लोगों को पूरे दिन गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार के बाद न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है. इससे ठंड बढ़ने की संभावना है. वहीं, गुरुवार के मौसम की बात करें तो कई इलाकों में सुबह और शाम को हल्का कोहरा में छाया रहेगा. इसके बाद मौसम साफ रहेगा.

न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की हो सकती है बढ़ोतरी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें 3-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है. राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने के आसार हैं. पूरे राज्य में दिन भर पूरे धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापामान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा. इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे झारखंड में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रहा. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 15 फरवरी से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर असम से हिमालय में बर्फबारी की भी संभावना है.

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड में आठ फरवरी के बाद तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम?

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version