झारखंड में घट रहा अधिकतम तापमान, 8 दिसंबर को 11 और 9 को 21 जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अधिकतम तापमान घट रहा है. 8 दिसंबर को राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी, तो 9 दिसंबर को 21 जिलों में, जिससे ठंड बढ़ेगी.
By Mithilesh Jha | December 6, 2024 3:42 PM
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 2 दिन की बारिश से झारखंड में ठंड का दौर आने वाला है. इससे पहले रांची का उच्चतम पारा 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड, जमशेदपुर का 0.8 डिग्री, डालटेनगंज का 0.2 डिग्री और बोकारो का 1 डिग्री सेंटीग्रेड घट गया है. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री, डालटेनगंज का 0.7 डिग्री, बोकारो का 0.9 डिग्री और चाईबासा का 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है.
8 दिसंबर को पश्चिमी झारखंड और उससे सटे जिलों में वर्षा संभव
मौसम विभाग ने कहा है कि 8 दिसंबर को झारखंड के 11 जिलों में और 9 दिसंबर को 21 जिलों में वर्षा होगी. राज्य के पश्चिमी और उससे सटे जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है. अगले दिन 9 दिसंबर को 21 जिलों में वर्षा होगी. राज्य के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से को छोड़ पूरे झारखंड में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की भी संभावना है. इस दौरान कोहरा या धुंध छाया रह सकता है.
24 घंटे में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में आएगी गिरावट
अगले 24 घंटे के दौरान न्यनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद फिर तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी. हालांकि, 7 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा/धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा.
रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, गढ़वा का सबसे कम 9.5 डिग्री
राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, जमशेदपुर का 13.8 डिग्री, डालटेनगंज का 11.9 डिग्री, चाईबासा का 13.2 डिग्री और बोकारो का 10.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. चाईबासा का उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो झारखंड में सर्वाधिक है. यह सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक है. वहीं, गढ़वा जिले का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो झारखंड में सबसे कम है. गढ़वा का उच्चतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।