Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से बदलेगा झारखंड का मौसम, पारा गिरने से मिलेगी गर्मी से राहत
Jharkhand Weather: झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के बाद उस दिशा से आ रही हवाओं से मौसम में बदलाव आया है. अगले दो दिनों के दौरान चार डिग्री तक तापमान गिरेगा. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
By Guru Swarup Mishra | March 4, 2025 5:20 AM
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है. उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के बाद उस दिशा से आ रही हवा से यहां के मौसम में थोड़ा बदलाव आया है. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. सुबह और शाम में ठंड का अहसास होगा.
अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. इससे लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी.
सुबह और शाम में ठंड का होगा अहसास
मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि सुबह और शाम में ठंडी हवा चलने से ठंड का अहसास होगा.
सबसे अधिक गर्म रहा झारखंड का सरायकेला
सोमवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा. हजारीबाग में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसमें 24 घंटे में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी, वहीं न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसमें 24 घंटे में 2.1 डिग्री सिल्सियस की कमी रही.
झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज
झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में ये जानकारी दी है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।