Jharkhand Weather: महिला दिवस पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, कब से आकाश में छाएंगे बादल?
Jharkhand Weather: झारखंड के सभी जिलों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. आज महिला दिवस पर आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. नौ मार्च से आकाश में बादल छाए रहेंगे.
By Guru Swarup Mishra | March 8, 2025 5:45 AM
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के सभी जिलों में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी. अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इससे गर्मी बढ़ेगी और जनजीवन पर इसका असर पड़ सकता है. हालांकि कुछ दिनों तक सुबह में ठंड रहेगी. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. नौ और 10 मार्च को आकाश में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है.
बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग ने नौ और 10 मार्च को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है. नौ मार्च को बादल राज्य के दक्षिणी भाग और 10 मार्च को दक्षिणी सहित मध्य, उत्तर-पूर्वी भाग में छाये रहेंगे, जबकि अन्य इलाकों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा.
शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में
झारखंड में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था, लेकिन पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी रही. न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रही.
सबसे कम तापमान चतरा का
चतरा में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 08.5 डिग्री सेल्सियस रहा. झारखंड में होली के दिन आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा, जबकि मार्च के अंतिम सप्ताह से झारखंड में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की गयी है. इसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गयी है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।