झारखंड में आज से आंधी-तूफान के साथ बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट
Jharkhand Weather: झारखंड में आज से मौसम बदलेगा. झमाझम बारिश होगी. 12 अप्रैल तक बारिश की संभावना है. तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. राजधानी रांची में आठ अप्रैल को बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है. तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
By Guru Swarup Mishra | April 7, 2025 6:04 AM
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा. संताल परगना में गरज के साथ बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सात अप्रैल (सोमवार) से राजधानी रांची के मौसम में बदलाव हो सकता है. सात अप्रैल को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. तेज हवा चलने का भी अनुमान है. आठ अप्रैल से 12 अप्रैल तक राजधानी रांची सहित कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. गर्जन और वज्रपात का भी अनुमान है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
संताल परगना में गरज के साथ बारिश
सात अप्रैल को झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में गरज के साथ बारिश हो सकती है. आठ अप्रैल को राज्य के दक्षिण (कोल्हान), मध्य (रांची से सटे जिलों) तथा संताल परगना में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान भी कम हो सकता है.
चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है तापमान
राजधानी रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. जमशेदपुर, बोकारो, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. आठ अप्रैल से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान गिरने लगेगा. 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक, जबकि न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।