बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, झारखंड में झमाझम बारिश से 4 जून तक कूल-कूल रहेगा मौसम, IMD की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में चार जून तक मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बने रहने के कारण राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

By Guru Swarup Mishra | May 30, 2025 6:06 AM
an image

Jharkhand Weather: रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र अब भी बने रहने के कारण झारखंड कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यही स्थिति चार जून तक रहने की संभावना है. आज शुक्रवार को रांची में दोपहर के बाद बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. एक जून से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है.

देवघर में सर्वाधिक 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड

संताल परगना में गुरुवार को मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक देवघर में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया, जबकि बोकारो में आठ मिमी, जमशेदपुर में दो मिमी, राजधानी रांची में छिटपुट बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत घाटशिला में 35 मिमी व चाईबासा में 22 मिमी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह समेत 4 अफसर सस्पेंड

मेदिनीनगर का रहा सबसे अधिक तापमान


झारखंड में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस व पिछले 24 घंटे में एक डिग्री कम रहा.

क्या रहा शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर–तापमान
रांची–30.7
जमशेदपुर–34.0
मेदिनीनगर–37.6
बोकारो–36.1
चाईबासा–31.8

ये भी पढ़ें: ‘झारखंड को स्पेशल हेल्थ पैकेज, रांची में AIIMS और 5 मेडिकल कॉलेज’ मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दोहरायी मांग

ये भी पढ़ें: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में टीम ने की पूजा-अर्चना

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version