Jharkhand Weather: राज्य में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजधानी रांची सहित कई जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर का असर राजधानी और आस पास के जिलों में असर देखने को मिल रहा है।

By Nitish kumar | October 21, 2024 10:13 AM
an image

Jharkhand Weather, रांची: राजधानी रांची सहित कई जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर का असर राजधानी और आस पास के जिलों में असर देखने को मिल रहा है. 21 अक्टूबर के सुबह से हल्की बारिश देखने को मिल रही है. हलांकि पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची सहित आस पास के जिलों में अच्छा खासा खिला हुआ मौसम देखने को मिला. दिन भर अच्छी खासी धूप रही. वहीं, मौसम में बदलाव के कारण शाम में लोग गुलाबी ठंड महसूस कर रहे हैं और लोगों के मूड अच्छा हो गया है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने डीप साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर काफी कमजोर होते दिख रहा है. इसी कारण आज राज्य में दक्षिणी भाग वाले जिलों में हल्की छुटपुट बारिश वह भी शाम के समय देखी जा सकती है. अन्य जिलों में मौसम खिला रहेगा और हल्की-हल्की ठंड की भी एहसास लोगों को होगा.

तापमान की बात करें तो, 22 अक्टूबर को देवघर में उच्चतम 33 व न्यूनतम 22 डिग्री , दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, व साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 22 डिग्री.कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री.बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री. पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 33 व न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज की जा सकती है.

Also Read: धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त पर खरीदें सोना, लक्ष्मी माता का होगा तिजोरी में वास, जानें क्या कहते हैं पंडित जी

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version