Jharkhand Weather Today: 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान, जानें अपने जिले का हाल
Jharkhand Weather Today: मकर संक्रांति से पहले झारखंड का तापमान चढ़ गया है. राज्य में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है. अपने जिले का हाल यहां जानें.
By Mithilesh Jha | January 13, 2025 8:41 AM
Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों का न्यूनतम तापमान एक दिन में (रविवार को) 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ गया. अधिकतम तापमान भी 23 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहा. सबसे अधिक ठंड चाईबासा में रही. सबसे तेज धूप डाल्टेनगंज में खिली. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से भी ऊपर रहा. मौसम केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार से 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहेगा. लोगों को अभी सर्दी से राहत मिलेगी, इसकी उम्मीद नहीं दिख रही.
9.6 डिग्री रहा रांची का तापमान
रविवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और डाल्टेनगंज का न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र ने कहा है कि राजधानी रांची में 18 जनवरी तक आकाश में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. राजधानी का पारा 10 से 11 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।