Jharkhand Weather : राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, जानें कब मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Update : झारखंड में अगले कुछ दिनों में पारा 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरने वाला है. वहीं कई इलाकों में धुंध छाए रह सकती है.

By Kunal Kishore | November 27, 2024 8:37 AM
an image

Jharkhand Weather Update : झारखंड में ठंड का प्रकोप दिखने लगा है. कई इलाकों में रात में पारा लुढ़कर 11डिग्री सेल्सियस तक रहने की  संभावना है. वहीं दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कई इलाकों में हवाओं के साथ ठंड भी बढ़ सकती है.

राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान सिमडेगा में

झारखंड के सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अगर वायु गुणवत्ता की बात करें तो रांची में आज एक्यूआई का स्तर 148 है. वायु प्रदूषण को लेकर कुछ लोगों को समस्याएं हो सकती है. ठंड बढ़ने के कारण लोग अपनी रोजमर्रा के काम को धूप निकलने के बाद कर रहे हैं. सर्द हवा के कनकनी बढ़ गई है. लोग शाम में अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं.

सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिलाअधिकतम तापमान(सेल्सियस में)न्यूनतम तापमान(सेल्सियस में)
देवघर28°C12°C
धनबाद28°C12°C
दुमका28°C13°C
गिरिडीह27°C12°C
गोड्डा29°C14°C
जामताड़ा28°C13°C
पाकुड़29°C14°C
साहिबगंज28°C14°C
कोडरमा28°C12°C
चतरा29°C12°C
गढ़वा29°C12°C
लातेहार27°C12°C
लोहरदगा26°C11°C
पलामू29°C12°C
बोकारो26°C12°C
रामगढ़26°C10°C
हजारीबाग27°C11°C
रांची25°C11°C
खूंटी25°C12°C
गुमला25°C11°C
पूर्वी सिंहभूम29°C13°C
पश्चिमी सिंहभूम28°C12°C
सरायकेला29°C12°C
सिमडेगा27°C10°C

ठंड से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग केंद्र रांची की माने तो रांची सहित अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी रांची समेत सभी जिलों में एक दिसंबर तक ठंड बनी रहेगी. कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं कई इलाकों में धुंध भी छाए रह सकती है.

Also Read: Prabhat Khabar Exclusive: प्रभात खबर ने जयराम महतो से की विशेष बातचीत, बोले-झारखंड को अधिकार कैसे मिले इस रणनीति पर करूंगा काम

Also Read: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में हो सकता है ये अहम फैसला, मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया अपडेट

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version