Yoga : झारखंड की नम्रता बनीं चैंपियन ऑफ चैंपियंस

झारखंड की नम्रता बनीं चैंपियन ऑफ चैंपियंस

By Prabhat Khabar News Desk | December 30, 2024 11:11 PM
an image

रांची. रांची योग कल्चर के तत्वावधान में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योग चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गयी. देशप्रिय क्लब में आयोजित चैंपियनशिप में झारखंड की नम्रता कुमारी ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब जीता. प्रतियोगिता छह ग्रुप में आयोजित की गयी थी. इसमें झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, सुमित घोष (जर्मनी), आराधना देवरिया (अमेरिका), घनश्याम दास, स्वाति सरकार, डॉक्टर रीमा सेन गुप्ता, प्रनव चौधरी मौजूद थे. रांची योग कल्चर की शेफाली चक्रवर्ती ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया.प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में वर्ल्ड योग सोसाइटी, कोलकाता के पार्थो शाह, संजय विश्वास और सुभाष कुंडू शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version