झामुमो ने जारी की पलामू, गोड्डा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां की संयोजक मंडली की लिस्ट, यहां देखें
JMM Convenors Group: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयोजक मंडली का गठन कर लिया है. पलामू, गोड्डा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले की लिस्ट यहां देखें.
By Mithilesh Jha | January 18, 2025 6:25 PM
JMM Convenors Group: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 4 जिलों के लिए संयोजक मंडली का गठन कर दिया है. इसका संशोधित आदेश भी जारी कर दिया गया है. झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शनिवार (18 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झामुमो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष के निर्देश से पलामू, गोड्डा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया है. पलामू का प्रमुख संयोजक राजेंद्र कुमार सिन्हा को बनाया गया है. गोड्डा के प्रमुख संयोजक बासुदेव सोरेन, सिमडेगा के प्रमुख संयोजक अनिल कंडुलना और सरायकेला-खरसावां के प्रमुख संयोजक डॉ शुभेंदु महतो बनाए गए हैं. पलामू में 13 लोगों को संयोजक मंडली में जगह दी गई है. सरायकेला-खरसावां जिले में 19, गोड्डा में 13 और सिमडेगा में 7 लोगों को संयोजक मंडली में शामिल किया गया है. किस जिले का संयोजक प्रमुख किसे बनाया गया है, पूरी लिस्ट यहां देखें.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।