21 अप्रैल को रांची के प्रभाततारा मैदान में महारैली
विधायकों व सांसदों की बैठक में झामुमो ने महारैली की रूपरेखा भी तय की. यह महारैली 21 अप्रैल को रांची के प्रभाततारा मैदान में आयोजित की जाएगी. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में निकाली गयी न्याय यात्रा का समापन भी इस रैली के माध्यम से होगा. वहीं, इस रैली के माध्यम से केंद्र की तानाशाह सरकार को संदेश दिया जाएगा.
बैठक के बाद क्या बोलीं राज्यसभा सांसद महुआ माजी
झामुमो के विधायकों व सांसदों की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद महुआ माजी से जब सवाल किया गया कि क्या कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव लड़ेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वे गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी.
Also Read: झामुमो के विधायकों-सांसदों की बैठक आज, कल्पना सोरेन भी रहेंगी मौजूद, बनायी जायेगी लोकसभा चुनाव की रणनीति
दिल्ली के रामलीला मैदान की तरह रांची में विशाल जनरैली
दिल्ली के रामलीला मैदान में जिस तरह से विशाल जनरैली का आयोजन किया गया था, उसी तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा भी विशाल जनरैली का आयोजन करने जा रही है. 21 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा रांची के प्रभाततारा मैदान में विशाल जनरैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ महारैली
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह रैली केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा की होगी. ऐसी विशाल जनरैली झारखंड में आज तक किसी ने नहीं की होगी. बैठक से बाद सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव अन्याय के विरोध में होगा. केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ ये महारैली होगी.