Political news : संताल परगना को बंगाल बनाना चाहता है झामुमो : आदित्य साहू

झामुमो पर भाजपा का पलटवार : कहा- राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते आक्रोश से झामुमो हताश और निराश है.

By RAJIV KUMAR | July 2, 2025 7:15 PM
an image

रांची.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि झामुमो पूरे संताल परगना को बंगाल बनाना चाहता है और तुष्टीकरण में पश्चिम बंगाल की तरह बर्बाद करना चाहता है. आज संताल के लोग झामुमो के चाल-चरित्र को समझ चुके हैं. अपनी खिसकती जमीन और राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते आक्रोश से झामुमो हताश और निराश है. उन्होंने कहा कि जिन शहीदों के नाम पर राजकीय महोत्सव की बात झामुमो कर रहा है, क्या उसमें शहीद के वंशज का कोई सम्मान नहीं होना चाहिए? क्या शहीद के वंशज अपने पूर्वज की पूजा नहीं कर सकते?

झामुमो सत्ता के मद में डूब चुका है

भाजपा झारखंड को बर्बाद होते नहीं देख सकती

आदित्य साहू ने कहा कि झामुमो बताये कि किसके संरक्षण में घुसपैठियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड व वोटर कार्ड धड़ल्ले से बनाये जा रहे हैं. बंगाल में झामुमो को हूल दिवस मनाने की स्वीकृति ममता बनर्जी सरकार द्वारा नहीं दिये जाने की बात बड़े गर्व से प्रेसवार्ता में बताने वाले झामुमो नेता बतायें कि वे झारखंड को अपमानित होते क्यों देखते रहे? क्यों उनकी हिम्मत ममता बनर्जी के खिलाफ बोलने की नहीं हुई? उन्होंने कहा कि झारखंड का गठन भाजपा की कोख से हुआ है. भाजपा झारखंड को बर्बाद होते नहीं देख सकती. भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ उठे जनाक्रोश को दिशा देगी. संताल परगना झामुमो की जागीर नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version