अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर एरिया का क्या होगा असर? झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
Kal Ka Mausam: फेंगल चक्रवात के बाद अब अरब सागर में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा, जानें.
By Mithilesh Jha | December 2, 2024 2:50 PM
Kal Ka Mausam: तमिलनाडु और पुडुचेरी में तबाही मचाने वाले ‘फेंगल’ चक्रवात अब शांत पड़ चुका है. हालांकि, इसके असर से अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.
सुबह छाया रहेगा कोहरा
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि मंगलवार (3 दिसंबर) को झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा है कि सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया जा रहा है.
2-3 दिन बाद झारखंड में बढ़ेगी ठंड
उन्होंने बताया कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं 2 दिसंबर को वर्षा हो सकती है. अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2-3 दिन में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसकी वजह से अत्यधिक ठंड का अहसास होने लगेगा.
रांची में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की होगी वृद्धि
राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 3 दिसंबर को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे. यहां का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है और यह 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।