Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान घटकर 6.1 डिग्री हुआ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
Kal Ka Mausam: झारखंड में 1 जनवरी को ठंड बढ़ने के बाद 2 जनवरी का मौसम कैसा रहने वाला है. आज झारखंड का न्यूनतम तापमान कितना रहा, मौसम का हर अपडेट यहां पढ़ें.
By Mithilesh Jha | January 1, 2025 2:08 PM
Kal Ka Mausam: झारखंड के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है. आज झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. प्रदेश में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार (1 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह सबसे कम विजिबिलिटी (दृश्यता) 1000 मीटर जमशेदपुर की रही. सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा और पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया.
न्यूनतम तापमान में 3 दिन तक बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. यानी अब झारखंड के लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. गुरुवार (2 जनवरी 2025) के मौसम की बात करें, तो सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. फिर आसमान साफ हो जाएगा.
रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ने की संभावना
मौसम केंद्र रांची के एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची में अधिकतम और न्यूनमत तापमान में सामान्य वृद्धि होने का अनुमान है. 2 जनवरी को रांची का उच्चतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 1 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. झारखंड के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 25.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. झारखंड में कहीं भी बारिश नहीं हुई. राज्य के अधिकतर जिलों का उच्चतम तापमान सामान्य से कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे अधिक है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।