Kal Ka Mausam: झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, क्या कहता है वेदर डिपार्टमेंट
Kal Ka Mausam: जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां भी आसमान साफ रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान सुबह में 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. डालटनगंज में 9 मई का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कल के लिए यानी 9 मई के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
By Mithilesh Jha | May 8, 2025 5:54 PM
Kal Ka Mausam: झारखंड में आज यानी 8 मई को कई जिलों में गरज के साथ आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने कल के लिए यानी 9 मई के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है. मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. अभी राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-दीरे वृद्धि होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी. यानी लोगों को फिर गर्मी सतायेगी.
कल कितना रहेगा रांची का अधिकतम तापमान?
मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और सुबह में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा है कि कल यानी शुक्रवार को रांच में आसमान साफ रहेगा.
जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां भी आसमान साफ रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान सुबह में 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. डालटनगंज में 9 मई का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।