Kal Ka Mausam: बढ़ रहा है तापमान, गर्मी होगी प्रचंड, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
Kal Ka Mausam: पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा जामताड़ा के नारायणपुर में हुई. यहां 40.6 डिग्री वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस धनबाद में रहा. कल मौसम कैसा रहेगा, आज ही जान लें.
By Mithilesh Jha | June 7, 2025 3:59 PM
Kal Ka Mausam: झारखंड में तापमान बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने तापमान में और बढ़ोतरी की बात कही है. यानी लोगों को अभी गर्मी सतायेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि कल यानी रविवार 8 जून 2025 को राज्य के पूर्वी एवं इसके निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. साथ ही बताया है कि अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी.
मेघ गर्जन के साथ रांची में हो सकती है बारिश
रांची के मौसम केंद्र के मौसम पूर्वानुमान विभाग ने हालांकि, कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है. कहा है कि रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
जामताड़ा के नारायणपुर में 40.6 डिग्री वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा जामताड़ा के नारायणपुर में हुई. यहां 40.6 डिग्री वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस धनबाद में रहा.
मौसम विभाग ने कहा है कि अभी भी मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है. नारायणपुर के अलावा पुटकी, पुटकी डीवीसी, कोनेर डीवीसी, कोनेर, बरही डीवीसी, चाईबासा, बारियातू, बोकारो केवीके, हजारीबाग केवीके, बोकारो थर्मल और चकुलिया में वर्षा हुई है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।