शहर तभी बनेगा सुंदर, जब नागरिक निभायेंगे जिम्मेदारी : सुशांत

शहर को सुंदर केवल रांची नगर निगम नहीं बना सकता है. यह शहर सुंदर तभी होगा, जब यहां के नागरिक इसे सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे.

By PRAVEEN | June 24, 2025 1:03 AM
an image

रांची. शहर को सुंदर केवल रांची नगर निगम नहीं बना सकता है. यह शहर सुंदर तभी होगा, जब यहां के नागरिक इसे सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे. उक्त बातें रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने कही. श्री गौरव ने कहा कि निगम द्वारा निरंतर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाता है, बावजूद इसके नालियां जाम हैं. यह चिंताजनक बात है. साथ ही सोचने वाली बात यह है कि नालियों को जाम कौन कर रहा है. जिस दिन लोग अपने घर से निकले पॉलिथीन व अन्य चीजों को नालों में नहीं डालेंगे, जलजमाव की आधी से अधिक समस्या खुद-ब-खुद दूर हो जायेगी.

नालियों को कराया जायेगा अतिक्रमणमुक्त

बारिश में हो रहे जलजमाव को लेकर प्रशासक ने कहा कि जलजमाव क्यों हो रहा है, इसके लिए जांच टीम का गठन किया जा रहा है. जांच टीम सभी वार्डों में जाकर नालों की स्थिति को देखेगी. जलजमाव के कारणों का पता लगाया जायेगा. अगर इस दौरान अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जायेगी.

सफाई व्यवस्था को बनायेंगे मॉडल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version