Sports : दूसरे दिन भी नन्हे सितारों का बरकरार रहा जलवा, सेमीफाइनल में पहुंचे आठ जिले

लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता

By Prabhat Khabar News Desk | July 27, 2025 12:35 AM
an image

खेल संवाददाता, रांची शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी नन्हे सितारों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में बालिका एवं बालक वर्ग में कुल आठ जिलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनायी. बालिका वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पलामू ने रांची को 2-0 से हराया. वहीं पश्चिमी सिंहभूम ने साहिबगंज को 3-0 से, सिमडेगा ने कोडरमा को 7-0 से, और लोहरदगा ने खूंटी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया. इसके अलावा गुमला ने पाकुड़ को 1-0 से, पूर्वी सिंहभूम ने रामगढ़ को 2-1 से हराया. जबकि, गिरिडीह ने लातेहार को 2-1 से और सरायकेला ने धनबाद को 2-0 से पराजित किया. वहीं, पलामू ने गढ़वा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया. जबकि, पश्चिमी सिंहभूम ने पूर्वी सिंहभूम को 3-0 से, लातेहार ने सिमडेगा को 2-0 से और सरायकेला ने लोहरदगा को 1-0 से हराया. इसके अलावा बालक वर्ग में गिरिडीह, गुमला, दुमका और साहिबगंज ने सेमीफाइनल में जगह बनायी. सेमीफाइनल में बालिका वर्ग में पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और सरायकेला की टीमें आमने-सामने होगी. वहीं,बालक वर्ग में गिरिडीह, गुमला, दुमका और साहिबगंज के बीच मुकाबला होगा.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version