लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को दिया टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने झारखंड में गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया है. इससे पहले कांग्रेस की ओर से तीन अन्य लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे. रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है.
By Guru Swarup Mishra | April 16, 2024 6:25 PM
Lok Sabha Election 2024: रांची: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है. रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है. इससे पहले कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग से उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में कुल सात सीटें आयी हैं. इनमें से अब तक छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं.
Congress releases another list of 3 candidates in Jharkhand for the upcoming Lok Sabha elections.
झामुमो के चार प्रत्याशी पहले से घोषित झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पिछले दिनों दूसरी सूची जारी कर दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी. राजमहल से जहां विजय हांसदा को टिकट दिया गया है, वहीं सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है. इससे पहले भी झामुमो ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. इस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले से चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत कुल 14 लोकसभा सीटों पर झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले चुनाव लड़ रही हैं.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।