झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें : किस सीट पर कब होगा चुनाव, यहां देखें एक-एक सीट की तारीख
Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में 5 सीटें एसटी, एक लोकसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है. 8 सीटों पर सामान्य वर्ग के लोग चुनाव लड़ते हैं.
By Mithilesh Jha | March 16, 2024 5:40 PM
Lok Sabha Election 2024|Jharkhand News|देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में झारखंड के सांसदों की संख्या 14 है. निर्वाचन आयोग ने इन सभी 14 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. आपके लोकसभा क्षेत्र में किस दिन वोटिंग होगी, इसका पूरा विवरण आप यहां देख सकते हैं. झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिये चार चरणों में चुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे.
झारखंड की 14 में से 8 लोकसभा सीट सामान्य
आपको बता दें कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 5 सीटें अनुसूचिच जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. एक लोकसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. 8 सीटों पर सामान्य वर्ग के लोग चुनाव लड़ते हैं. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एकमात्र सीट का नाम है पलामू.
अनुसूचित जनजाति के लिए झारखंड में आरक्षित 5 लोकसभा सीटों के नाम इस प्रकार हैं : सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) और दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित).
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।