LPG Cylinder Price Today 14 April 2025 : 14 अप्रैल 2025 को 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा. झारखंड में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर सोमवार को कहां मिलेगा. आज झाररखंड के किस शहर में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. अगर आपके मन में ये सवाल घूम रहे हैं, तो हम आपके सभी सवालों के जवाब दे देते हैं. सबसे पहले बता देते हैं कि सोमवार 14 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए में मिलेगा. रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में अगर आप एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ले रहे हैं, तो इन तीनों जिलों में सबसे महंगा सिलेंडर मिलने वाला है. जी हां, इन तीनों जिलों में आज आपको 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 912 रुपए में मिलेगा. सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर आज जमशेदपुर में मिलेगा. यहां के लोगों को आज सिलेंडर की डिलीवरी लेते वक्त मात्र 892.50 रुपए ही देने होंगे. सरायकेला-खरसावां के लोगों को भी इतने में ही सिलेंडर मिल जायेगा. चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में अगर कोई आज एलपीजी की डिलीवरी लेगा, तो उसे 902 रुपए देने होंगे. चतरा के लोगों को 909.50 रुपए का भुगतान करना होगा. गढ़वा, धनबाद, देवघर, सिमडेगा, पलामू, जामताड़ा और गोड्डा जैसे शहरों या जिलों में लोगों को 910.50 रुपए देने होंगे सिलेंडर लेने पर. झारखंड के किस जिले में 14 अप्रैल 2025 को एलपीजी सिलेंडर का क्या भाव है, यहां देख लें.
संबंधित खबर
और खबरें