Table of Contents
- आपके जिले में आज एलपीजी सिलेंडर का कितना है दाम, यहां देखें
- हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
- सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी
- कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है रसोई गैस की कीमत
- झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
- झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
- रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 17 January 2025: झारखंड में 17 जनवरी 2025 को 14.2 किलो का सबसे सस्ता एलीपीजी सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम जिले में मिल रहा है. जमशेदपुर में आपको घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल जाएगा. यही सिलेंडर अगर आप बिहार से सटे जिलों हजारीबाग या कोडरमा में लेंगे, तो इसके लिए आपको 862 रुपए देने होंगे. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने गैस सिलेंडर के जो रेट जारी किए हैं, उसके मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची समेत 5 जिलों (रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और देवघर) में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर 17 जनवरी 2025 को आपको 860.50 रुपए में मिलेगा. चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में एलपीजी सिलेंडर का भाव आज 852 रुपए है, तो चतरा में 859.50 रुपए. ओडिशा से सटे सरायकेला-खरसावां जिले में इसी सिलेंडर के लिए आपको महज 843 रुपए ही देने होंगे. झारखंड के बाकी 17 जिलों में गैस सिलेंडर 860.50 रुपए में मिलेगा. झारखंड में 17 जनवरी 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में और सबसे महंगा गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा जिले में मिल रहा है. झारखंड के किस जिले में आज 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कितनी है कीमत, पूरा चार्ट यहां देख लें.
आपके जिले में आज एलपीजी सिलेंडर का कितना है दाम, यहां देखें
जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत बोकारो 860.50 रुपए चतरा 859.50 रुपए देवघर 860.50 रुपए धनबाद 860.50 रुपए दुमका 860.50 रुपए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 842.50 रुपए गढ़वा 860.50 रुपए गिरिडीह 860.50 रुपए गोड्डा 860.50 रुपए गुमला 860.50 रुपए हजारीबाग 862.00 रुपए जामताड़ा 860.50 रुपए खूंटी 860.50 रुपए कोडरमा 862.00 रुपए लातेहार 860.50 रुपए लोहरदगा 860.50 रुपए पाकुड़ 860.50 रुपए पलामू 860.50 रुपए रामगढ़ 862.00 रुपए रांची 860.50 रुपए साहिबगंज 860.50 रुपए सरायकेला-खरसावां 843.00 रुपए सिमडेगा 860.50 रुपए पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 852.00 रुपए हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियमऔर भारत पेट्रोलियम) तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग हो जातीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों या जिलों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. झारखंड में भी गैस सिलेंडर की अलग-अलग जिलों में अलग-अलग कीमत है. एलपीजी की कीमत वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर तय होती है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी
एलपीजी एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. भारत सरकार झारखंड के गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रही है. 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है. घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर करती है.
कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है रसोई गैस की कीमत
कच्चे तेल के महंगा होने का असर रसोई गैस की कीमतों पर भी पड़ता है. कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर महंगे हो जाते हैं. वैश्विक बाजार में अगर कच्चे तेल की कीमत गिर जाती है, तो गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आने की संभावना बढ़ जाती है.
रांची की ताजा खबरें यहां पढ़ें
झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों आज छाया रहेगा कोहरा, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल
संबंधित खबरचाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह