LPG Cylinder Price Today 18 March 2025 : 18 मार्च 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर झारखंड में कितने में मिल रहा है. आपके शहर में आज इस सिलेंडर की कीमत कितनी है. इन सवालों का जवाब आपको सिर्फ यहां मिलेगा. इंडियन ऑयल की आधिकारिक जानकारी है कि झारखंड की राजधानी रांची में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 18 मार्च 2025 को 860.50 रुपए है. जमशेदपुर में सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. यहां 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 842.50 रुपए है. सरायकेला-खरसावां जिले में अगर इसी एलपीजी सिलेंडर की कोई डिलीवरी लेगा, तो उसे 843 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 852 रुपए में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है. चतरा के लोगों को इसी सिलेंडर के लिए 859.50 रुपए देने होंगे. अगर कोई कस्टमर बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेता है, तो उसे 860.50 रुपए देने होंगे. अगर आप हजारीबाग, कोडरमा या रामगढ़ जिले में रहते हैं, तो आपको झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर मिलेगा. इन तीनों जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 862 रुपए है. आपके जिले या शहर में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है, रसोई गैस की डिलीवरी लेने से पहले यहां जान लें.
संबंधित खबर
और खबरें