28 मार्च को आपके शहर में कितनी है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां चेक करें
LPG Cylinder Price Today 28 march 2025 : शुक्रवार 28 मार्च 2025 को आपके शहर में 14.2 किलो के डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. झारखंड के एक-एक जिले का एलपीजी रेट यहां देखें.
By Mithilesh Jha | March 28, 2025 5:50 AM
LPG Cylinder Price Today 28 March 2025 : 28 मार्च 2025 को 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आपके शहर में कितने में मिल रहा है. अगर आपको नहीं मालूम, तो हम बता रहे हैं कि झारखंड की राजधानी रांची और अन्य शहरों में 28 मार्च को एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेंगे. राजधानी रांची में एलपीजी सिलेंडर आज आपको 860.50 रुपए में मिलेगा. अगर आप चाईबासा में रहते हैं और आज 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ले रहे हैं, तो आपको इसके लिए 852 रुपए देने होंगे. सरायकेला-खरसावां जिले में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 843 रुपए है. पड़ोसी जिले पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर मिलेगा. यहां 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर मात्र 842.50 रुपए में मिल जायेगा. धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, देवघर और गोड्डा समेत 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले में 28 मार्च 2025 को झारखंड में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है. इन 3 जिलों में 14.2 किलो के सिलेंडर 862 रुपए में मिलेंगे. झारखंड के किस जिले में आज एलपीजी सिलेंडर किस भाव में मिलेगा, डिलीवरी लेने से पहले इस लिस्ट में दाम चेक कर लें.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।