LPG Cylinder Price Today 4 April 2025 : शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को आपके शहर में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा. झारखंड में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. झारखंड के किस शहर या जिले में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है. सबसे महंगा सिलेंडर झारखंड में कहां बिक रहा है. आपके इन सभी सवालों का जवाब सिर्फ यहां मिलेगा. झारखंड की राजधानी रांची में 4 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको 860.50 रुपए में मिलेगा. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर आज कहां मिलेगा, तो आपको बता दें कि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) वो जगह है, जहां आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिलेगा. यहां के ग्राहकों को 842.50 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिल जायेगा. अगर सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर की बात करें, तो हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा मिलेगा. इन जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज यानी 4 अप्रैल 2025 को 862 रुपए है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी रेट के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 852 रुपए है. सरायकेला-खरसावां में एक सिलेंडर की कीमत 4 अप्रैल 2025 को 843 रुपए है. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, देवघर समेत झारखंड के 17 जिलों में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर आज 860.50 रुपए की दर से मिल रहा है. 4 अप्रैल 2025 को झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है, जानने के लिए देखें यह लिस्ट. यहां आपको झारखंड के सभी 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत का पता चल जाएगा.
संबंधित खबर
और खबरें