4 जनवरी 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें
LPG Cylinder Price Today 4 January 2025 : 4 जनवरी 2025 को झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए और किस जिले में बढ़े. आपके शहर या जिले में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य आज कितना है, यहां देखें.
By Mithilesh Jha | January 4, 2025 9:16 AM
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 4 January 2025: झारखंड में 4 जनवरी 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 842.50 रुपए से 862 रुपए के बीच है. इंडियन ऑयल ने घरेलू गैस सिलेंडर के जो रेट जारी किए हैं, उसमें बताया गया है कि राजधानी रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और देवघर जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 860.50 रुपए है. जमशेदपुर में यही सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को 842.50 रुपए ही देने पड़ेंगे. पूर्वी सिंहभूम से सटे चाईबासा में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 843.50 रुपए है. झारखंड में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर हजाराबीग, रामगढ़ और कोडरमा में है. इन तीनों जिलों के लोगों को एक सिलेंडर के बदले 862 रुपए देने पड़ेंगे. चतरा में गैस सिलेंडर की कीमत 859 रुपए, पश्चिमी सिंहभूम में 852 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 842.50 रुपए है. झारखंड के बाकी 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल जाएगा. किस जिले में आज एलपीजी सिलेंडर का क्या रेट है, पूरी लिस्ट यहां देखें.
आपके जिले में आज कितना है एलपीजी सिलेंडर का दाम, यहां देखें
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडरहजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।