4 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

LPG Cylinder Price in Jharkhand 4 march 2025: झारखंड में 4 मार्च 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में मिल रहा है. आपके जिले और शहर में आज क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, पूरी लिस्ट यहां देख लें.

By Mithilesh Jha | March 4, 2025 4:14 PM
an image

Table of Contents

  • आपके शहर में आज क्या है 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत
  • कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होते हैं सिलेंडर के दाम
  • हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
  • LPG Cylinder Price in Jharkhand 4 march 2025: तेल कंपनियों ने 4 मार्च 2025 के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय कर दीं हैं. झारखंड में आज सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मिल रहा है. यहां 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सबसे कम 842.50 रुपए है. सरायकेला-खरसावां जिले में इसी सिलेंडर की कीमत 843 रुपए है. अगर आपको यह जानना है कि झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर किन जिलों में मिल रहा है, तो यह खबर आपके काम की है. आज झारखंड के 4 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860 रुपए से कम है. बाकी 20 जिलों में घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 860 रुपए से अधिक है. रसोई गैस का सिलेंडर हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले में सबसे महंगा है. इन तीनों जिलों में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 862 रुपए है. राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, पलामू समेत 17 जिलों में रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. अगर आपको भी यह जानना है कि आपके जिले या शहर में 4 मार्च 2025 को एलपीजी सिलेंडर आज किस रेट पर बिक रहा है, तो यहां देखें पूरी लिस्ट.

    आपके शहर में आज क्या है 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत

    शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
    बोकारो860.50 रुपए
    चतरा859.50 रुपए
    देवघर860.50 रुपए
    धनबाद860.50 रुपए
    दुमका860.50 रुपए
    जमशेदपुर842.50 रुपए
    गढ़वा860.50 रुपए
    गिरिडीह860.50 रुपए
    गोड्डा860.50 रुपए
    गुमला860.50 रुपए
    हजारीबाग862.00 रुपए
    जामताड़ा860.50 रुपए
    खूंटी860.50 रुपए
    कोडरमा862.00 रुपए
    लातेहार860.50 रुपए
    लोहरदगा860.50 रुपए
    पाकुड़860.50 रुपए
    पलामू860.50 रुपए
    रामगढ़862.00 रुपए
    रांची860.50 रुपए
    साहिबगंज860.50 रुपए
    सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
    सिमडेगा860.50 रुपए
    चाईबासा852.00 रुपए

    झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां है?

    झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

    झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां है?

    जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

    रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

    झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

    एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

    एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.

    कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होते हैं सिलेंडर के दाम

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने का असर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस भी महंगी हो जाती है. अगर कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हो जाता है, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आती है.

    हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

    एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां ही तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है. वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं.

    इसे भी पढ़ें

    Weather Today: रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा गिरा, झारखंड में 2-4 डिग्री तक और घटेगा पारा

    संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version