LPG Cylinder Price Today 6 April 2025 : 6 अप्रैल 2025 (April 6) को रामनवमी है. इस दिन 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा. आपके शहर में रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. झारखंड में आज सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां है. सबसे सस्ता सिलेंडर 6 अप्रैल को झारखंड में कहां मिलेगा. आपके सभी सवालों का जवाब यहां मिलेगा. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Indian Oil Corporation of India Ltd) ने 6 अप्रैल 2025 के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय कर दी है. झारखंड की राजधानी रांची में रविवार 6 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिलेगा. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में सबसे सस्ता सिलेंडर और सबसे महंगा सिलेंडर आज हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में मिलेगा. जमशेदपुर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत मात्र 842.50 रुपए है. यह झारखंड में सबसे कम है. हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में अगर आज आप 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर लेंगे, तो आपको 862 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में यही एलपीजी सिलेंडर आपको 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए में गैस सिलेंडर मिल जायेगा. गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर समेत झारखंड में 17 जिले ऐसे हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. 6 अप्रैल 2025 को झारखंड के किस जिले/शहर में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है, डिलीवरी लेने से पहले रेट चार्ट यहां चेक कर लें.
संबंधित खबर
और खबरें