LPG Cylinder Price Today 7 April 2025 : 7 अप्रैल 2025 (April 7) को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा. झारखंड में आज यानी सोमवार को एलपीजी सिलेंडर का भाव क्या है. आपके शहर में और आपके जिले में रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Price Today) की कीमत कितनी है. सबसे महंगा गैस सिलेंडर झारखंड में आज कहां मिलेगा. झारखंड में आज सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिलेगा. अगर आपके मन में आज ये सारे सवाल घूम रहे हैं, तो सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिल जायेगा. सोमवार 7 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव 860.50 रुपए है. जमशेदपुर में सबसे सस्ता सिलेंडर मिलेगा. सबसे महंगा सिलेंडर हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा में मिलेगा. आज जमशेदपुर में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का भाव 842.50 रुपए है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Indian Oil Corporation of India Ltd) ने रसोई गैस की जो कीमतें जारी की हैं, उसके अनुसार, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर आपको 7 अप्रैल 2025 को 862 रुपए में मिलेगा. पश्चिमी सिंहभूम या चाईबासा में 852 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए में रसोई गैस मिल रहा है. बात धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, बोकारो, देवघर और गोड्डा समेत राज्य के 17 जिलों की करें, तो इन जिलों में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिलेगा. आज झारखंड के किस जिले/शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, जानने के लिए यह लिस्ट देखें.
संबंधित खबर
और खबरें