9 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

LPG Cylinder Price Today 9 April 2025 : 9 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा. झारखंड में आज सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिलेगा. सबसे महंगा सिलेंडर कहां मिलेगा. इंडियन ऑयल ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जारी कर दीं हैं. अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं और एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर में सिलेंडर की कीमत यहां जान लें.

By Mithilesh Jha | April 9, 2025 6:05 AM
an image

LPG Cylinder Price Today 9 April 2025 : 9 अप्रैल 2025 (April 9) को 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा. झारखंड में बुधवार 9 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिल रहा है. सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर कहां मिल रहा है. इन सभी सवालों का जवाब आपको सिर्फ यहां मिलेगा. आईए, जानते हैं कि झारखंड के किस जिले में बुधवार 9 अप्रैल 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. 9 अप्रैल को झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर हजारीबाग में है. कोडरमा और रामगढ़ भी ऐसे ही जिले हैं, जहां 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा मिलेगा. यानी हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की कीमत झारखंड में सबसे ज्यादा है. इन तीनों जिलों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 912 रुपए हो गया है. पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. इन दोनों जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपए है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Indian Oil Corporation of India Ltd) की वेबसाइट पर जो जानकारी उपलब्ध है, उसके मुताबिक, अगर आप पश्चिमी सिंहभूम में एलपीजी सिलेंडर के ग्राहक हैं, तो आपको आज यानी 9 अप्रैल 2025 को 902 रुपए देने होंगे. राजधानी रांची, धनबाद, गढ़वा, पलामू समेत 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. सिलेंडर की कीमत चतरा में 909.50 रुपए और चाईबासा में 902 रुपए है. आईए, देखते हैं कि झारखंड के किस जिले में आज 9 अप्रैल 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9 अप्रैल को झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची910.50 रुपए
जमशेदपुर892.50 रुपए
धनबाद910.50 रुपए
बोकारो910.50 रुपए
गिरिडीह910.50 रुपए
देवघर910.50 रुपए
दुमका910.50 रुपए
हजारीबाग912.00 रुपए
कोडरमा912.00 रुपए
पलामू910.50 रुपए
चतरा909.50 रुपए
जामताड़ा910.50 रुपए
गढ़वा910.50 रुपए
गोड्डा910.50 रुपए
गुमला910.50 रुपए
खूंटी910.50 रुपए
चाईबासा902.00 रुपए
लातेहार910.50 रुपए
लोहरदगा910.50 रुपए
पाकुड़910.50 रुपए
रामगढ़912.00 रुपए
साहिबगंज910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां892.50 रुपए
सिमडेगा910.50 रुपए

14 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का है?

9 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए है. झारखंड के अलग-अलग शहरों और जिलों में इसकी कीमत अलग-अलग है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां देश भर में गैस सिलेंडर की कीमतें तय करतीं हैं. कीमतों में बदलाव वैश्विक तेल बाजार के उतार-चढ़ाव और स्थानीय करों (टैक्सेज) पर निर्भर है.

14.2 किलो के सिलेंडर में कितनी गैस होती है?

एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर का वजन 15 किलो +/- 150 ग्राम होता है. इसके अंदर 14.2 किलोग्राम LPG भरी होती है.

14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने लीटर का होता है?

प्रत्येक 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर में मौजूद तरल की मात्रा क्या है? एलपीजी (प्रोपेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.96 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 27.832 लीटर. एलपीजी (ब्यूटेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.724 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 24.48 लीटर.

14 किलो का गैस सिलेंडर कितने रुपए का है?

घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 के बाद पहली बार 7 अप्रैल 2025 को बढ़ोतरी की गयी. रांची में इसकी कीमत 860.50 रुपए से बढ़कर 910.50 रुपए हो गयी.

झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मिलता है. इन दोनों जिलों में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को 892.50 रुपए में मिल रहा है. ये दोनों जिले कोल्हान प्रमंडल में आते हैं.

झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड के 3 जिले ऐसे हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत 912 रुपए है. हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले के एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को सबसे महंगा सिलेंडर मिलता है.

इसे भी पढ़ें

8 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

झारखंड का तापमान 41 डिग्री पहुंचा, रांची समेत प्रमुख शहरों का पारा यहां देखें

रांची में बोले VHP के मिलिंद परांडे, विदेशियों और विधर्मियों से झारखंड को बचाने की जरूरत

चारा घोटाला जैसा है पेयजल स्वच्छता घोटाला, अलग-अलग कोषागारों से निकाले पैसे, बोले बाबूलाल मरांडी

एनीमिया मुक्त भारत और स्कूली स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम का होगा प्रभावी क्रियान्वयन

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version