LPG Cylinder Price: झारखंड के 10 बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

LPG Cylinder Price: झारखंड के 10 बड़े शहरों में 23 दिसंबर को LPG सिलेंडर की कीमत क्या है? कहां सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है, कहां सबसे महंगा? देखें पूरी लिस्ट.

By Mithilesh Jha | December 23, 2024 10:43 AM
feature

LPG Cylinder Price in Jharkhand: झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 842.50 रुपए से लेकर 862 रुपए के बीच है. आज हम बात कर रहे हैं राज्य के 10 शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत की. राजधानी रांची में, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को 860.50 रुपए में मिलते हैं. यही सिलेंडर जमशेदपुर के उपभोक्ता को 842.50 रुपए में मिल जाता है, तो चाईबासा के लोगों को इसके लिए 843.50 रुपए का भुगतान करना होता है. हजारीबाग और कोडरमा 2 ऐसे जिले हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वालों को 14.2 किलो के ही सिलेंडर के लिए 862 रुपए चुकाने पड़ते हैं.

झारखंड के 10 शहरों में एलपीजी सिलेंडर का मूल्य

शहर का नामगैस सिलेंडर की कीमत
रांची860.50 रुपए
जमशेदपुर842.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
देवघर860.50 रुपए
डाल्टेनगंज860.00 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
बोकारो860.50 रुपए
चाईबासा843.50 रुपए

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

Also Read

खूंटी, मझगांव, बहरागोड़ा में बारिश के बाद रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में कैसा रहेगा आज का मौसम

तिरुपति से लौटकर कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन ने रांची में मनाया क्रिसमस

Ranchi Weather: रांची में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है वेदर अपडेट

Kisan Diwas 2024: किसानों के लिए झारखंड में चलतीं हैं इतनी योजनाएं

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version