18 फरवरी को सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा, यहां चेक करें रेट

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 18 February 2025: 18 फरवरी को सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा. इस सवाल का जवाब चाहते हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट.

By Mithilesh Jha | February 18, 2025 7:25 AM
an image

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 18 February 2025: 18 फरवरी 2025 को झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा? 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर आज कितने में मिल रहा है? अगर आपको भी ये सवाल आज परेशान कर रहे हैं, तो हम आपको बता देते हैं कि 18 फरवरी 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिल रहा है. एलपीजी सिलेंडर की सबसे ज्यादा कीमत कहां है. पूर्वी सिंहभूम जिले में 18 फरवरी 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के बदले जमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में ग्राहकों को सिर्फ 842.50 रुपए ही देने होंगे. दूसरी ओर, हजारीबाग और कोडरमा जिले में आज एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा मिल रहा है. इन दोनों जिलों में अगर कोई उपभोक्ता या ग्राहक 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर लेता है, तो उसे इसके लिए 862 रुपए का भुगतान करना होगा. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जो रेट लिस्ट जारी की है, उसमें यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि झारखंड की राजधानी रांची में अगर आप 18 फरवरी को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग लेंगे, तो इसके लिए आपको 860.50 रुपए देने पड़ेंगे. पश्चिमी सिंहभूम में इसकी कीमत 852 रुपए है. धनबाद, देवघर, बोकारो और गिरिडीह जिले में इसी 14 किलो के गैस सिलेंडर का मूल्य 18 फरवरी 2025 को 860.50 रुपए है. सरायकेला-खरसावां में अगर कोई उपभोक्ता आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग लेता है, तो उसे 843 रुपए देने पड़ेंगे. चतरा जिले में 859.50 रुपए में यही सिलेंडर मिल रहा है. 18 फरवरी 2025 को झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कितनी कीमत है, इस लिस्ट में चेक कर लें.

आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां चेक करें

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति भवन के उद्यान में मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायेंगी कतरास की अर्चना झा और रूही दास

महाशिवरात्रि से पहले मंदिरों से उतरने लगे पंचशूल, एसडीएम ने लिया रूट लाइन का जायजा

कौन हैं निरूप मोहंती? 70 साल की उम्र में मिलिट्री जेट उड़ाने का लाइसेंस हासिल करके रचा इतिहास

9 साल के क्षितिज की बेरहमी से हत्या, आंखें निकाली, पेट में चाकू से किये अनगिनत वार, झाड़ी में मिला शव

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version