Table of Contents
- 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत यहां देखें
- हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
- झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
- झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
- रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
- एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 30 January 2025: झारखंड में 30 जनवरी 2025 को 14.2 किलो का सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में मिल रहा है. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग और कोडरमा में ग्राहक को यह सिलेंडर 862 रुपए में मिल रहा है. इंडियन ऑयल की ओर से जारी गैस सिलेंडर के रेट के मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गैस सिलेंडर के लिए कस्टमर को 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम या चाईबासा में 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और चतरा में 859.50 रुपए में गैस सिलेंडर आज आपको मिलेगा. झारखंड के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में 30 जनवरी 2025 को 14 किलो के गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 860.50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें एक-एक जिले का रेट चार्ट.
14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत यहां देखें
जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत बोकारो 860.50 रुपए चतरा 859.50 रुपए देवघर 860.50 रुपए धनबाद 860.50 रुपए दुमका 860.50 रुपए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 842.50 रुपए गढ़वा 860.50 रुपए गिरिडीह 860.50 रुपए गोड्डा 860.50 रुपए गुमला 860.50 रुपए हजारीबाग 862.00 रुपए जामताड़ा 860.50 रुपए खूंटी 860.50 रुपए कोडरमा 862.00 रुपए लातेहार 860.50 रुपए लोहरदगा 860.50 रुपए पाकुड़ 860.50 रुपए पलामू 860.50 रुपए रामगढ़ 862.00 रुपए रांची 860.50 रुपए साहिबगंज 860.50 रुपए सरायकेला-खरसावां 843.00 रुपए सिमडेगा 860.50 रुपए पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 852.00 रुपए हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां ही तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है. वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें
संबंधित खबरचाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह