9 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 9 January 2025: झारखंड में 9 जनवरी 2025 को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है? आपके राज्य में सबसे सस्ता सिलेंडर आज कहां मिल रहा है. सभी जिलों में एलपीजी की कीमत की लिस्ट यहां देख लें.

By Mithilesh Jha | January 9, 2025 8:44 AM
feature

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 9 January 2025: झारखंड में आज गुरुवार (9 जनवरी 2025) को 14.2 किलो का एलीपीजी सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम में सबसे सस्ता मिल रहा है. घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर यहां आज 842.50 रुपए में मिल जाएगा. हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा है सिलेंडर. यहां आज एक सिलेंडर के लिए आपको 862 रुपए चुकाने होंगे. इंडियन ऑयल की ओर से जारी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के मुताबिक, रांची समेत 5 जिलों (रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और देवघर) में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 8 जनवरी 2025 को 860.50 रुपए है. चतरा में यही सिलेंडर 859.50 रुपए में मिल रहा है. पश्चिमी सिंहभूम में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 852 रुपए है. सरायकेला-खरसावां में एक सिलेंडर की कीमत 843 रुपए है. झारखंड के 17 जिलों में गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के 24 जिलों में से किस जिले में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आज 9 जनवरी को कितनी है कीमत, पूरा चार्ट यहां देखें.

आपको आज कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें दाम

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
बोकारो860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी गैस की कीमत तय करतीं हैं. अलग-अलग राज्यों कई तरह के टैक्स लगने की वजह से इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों या जिलों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. झारखंड में 24 जिले हैं. कई जिले ऐसे हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होतीं हैं. एलपीजी सिलेंडर के दाम कच्चे ईंधन की वैश्विक कीमतों के आधार पर तय होते हैं.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने का असर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस भी महंगी हो जाती है. अगर कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हो जाता है, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आती है.

सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी

एलपीजी सिलेंडर का आजकल घर-घर में इस्तेमाल होता है. उद्योगों में भी इसका खूब उपयोग हो रहा है. यह एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए घर से लेकर उद्योग तक में इसका प्रयोग होता है. भारत सरकार ने झारखंड में लाखों गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दिया है. 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है.

इसे भी पढ़ें

बाबाधाम में ऑनलाइन पूजा के नाम पर 9117 लोगों से 4.64 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

Ranchi Airport Flight Time Table Today: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का टाइम-टेबल यहां देखें

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version