25 जनवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 25 January 2025: झारखंड में 25 जनवरी 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में है. आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का आज क्या भाव है, यहां देखें.

By Mithilesh Jha | January 25, 2025 6:48 PM
feature

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 25 January 2025: झारखंड में 25 जनवरी 2025 को 14.2 किलो का सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में मिल रहा है. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल जाएगा. हजारीबाग और कोडरमा में ग्राहक को यह सिलेंडर 862 रुपए में मिल रहा है. इंडियन ऑयल की ओर से जारी गैस सिलेंडर के रेट के मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गैस सिलेंडर के लिए कस्टमर को 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम या चाईबासा में 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और चतरा में 859.50 रुपए में गैस सिलेंडर आज आपको मिलेगा. झारखंड के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में 25 जनवरी 2025 को 14 किलो के गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 860.50 रुपए खर्च करने होंगे. झारखंड के किस शहर में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें.

आज कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें दाम

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने का असर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस भी महंगी हो जाती है. अगर कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हो जाता है, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आती है.

हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां ही तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है. वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं.

सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी

एलपीजी का घर-घर में इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. दरअसल, यह सुरक्षित और रंगहीन गैस है. इसलिए जगह-जगह इसका इस्तेमाल होता है. भारत सरकार ने झारखंड में लाखों गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रखा है. 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी भी देती है. घरेलू रसोई गैस पर जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, एक सिलेंडर बुक कराने और उसकी डिलीवरी के बाद उनके बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर कर दी जाती है.

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार?

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर लौटेगी ठंड, इस दिन से गिरने लगेगा तापमान

झारखंड में बराज का निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री, मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version