LPG Gas Cylinder Price Today 23 June 2025: 23 जून 2025 को आपके जिले या शहर में एलपीजी सिलेंडर कतने में मिलेगा, आपको पता है? अगर नहीं, तो हम बताते हैं. झारखंड की राजधानी रांची में आज यानी सोमवार 23 जून 2023 को 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए में मिलेगा. सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर जमशेदपुर में मिल रहा है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सरायकेला-खरसावां जिले में भी आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर 892.50 रुपए है, जो देश के 4 महानगरों (कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई) से ज्यादा है. झारखंड के 17 जिलों में रसोई गैस की कीमत 910.50 रुपए है, तो 3 जिलों में 912 रुपए. झारखंड में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर 912 रुपए में हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा में मिल रहा है. अगर चाईबासा में कोई एलपीजी यूजर आज 23 जून को गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेता है, तो उसे 902 रुपए का भुगतान करना होगा. चतरा में इसी सिलेंडर के लिए यूजर को 909.50 रुपए खर्च करने होंगे. अगर देश के चार महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की बात करें, तो दिल्ली में 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 88.50 रुपए में मिल रहा है. अगर आप अपने शहर और झारखंड के सभी जिलों में एलपीजी सिलेंडर का 23 जून 2025 का रेट जानना चाहते हैं, तो इस लिस्ट में देखें.
संबंधित खबर
और खबरें